इस्लामी गणतंत्र ईरान की थल सेना के प्रमुख ने कहा कि अमरीका, इस्लामी क्रांति से मुक़ाबले के विचार के साथ क्षेत्र में आया है।
ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने कहा कि अमरीका ने अन्नुस्रा फ्रंट और आईएसआईएल जैसे गुट बना कर क्षेत्र में प्रॉक्सी वॉर छेड़ रखी है। उन्होंने रविवार को ईरान के तुरबत हैदरिया क्षेत्र में सैनिकों के मध्य बोलते हुए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के निरतंर प्रयासों की ज़रूरत पर जोर दिया और कहा कि अमरीका के साथ हमारी दुश्मनी ख़त्म होने वाली नहीं है।
उन्होंने हज़रत अली अलैहिस्सलाम के इस कथन का उल्लेख करते हुए कि संधि के मार्ग से आने वाला दुश्मन, दोस्त नहीं होता का परमाणु समझौते के मामले में इस तथ्य की अनदेखी नहीं करनी चाहिए कि अमरीका से हमारी दुश्मनी कभी ख़त्म नहीं होने वाली है।
ब्रिगेडियर जनरल पूरदस्तान ने अमरीका के अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका अपनी समझ से इस्लामी क्रांति पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में आया वर्ना अफ़ग़ानिस्तान के पास तो सेना ही नहीं थी और सद्दाम तो अमरीका के अनुयाइयों में से था। उन्होंने कहा कि अब अमरीका, ईरान के लिए आर्थिक समस्याएं उत्पन्न करने, धर्म के विरुद्ध धर्म के लिए आईएआईएल और अन्नुस्रा फ्रंट जैसे आतंकवादी गुटों द्वारा प्रॉक्सी वॉर आरंभ करने जैसी नयी रणनीति के साथ मैदान में उतरा है।
ईरान की थल सेना के प्रमुख ने बल दिया कि अमरीका की हमेशा यह कोशिश रही है कि वह आईएसआईएल के आतंकवादियों को ईरान की पश्चिमी व पूर्वी सीमाओं से निकट करे किंतु ईश्वर की कृपा और वरिष्ठ नेता के कुशल नेतृत्व तथा सशस्त्र सेना के प्रयासों से हम इस प्रकार की सभी योजनाओं पर पानी फेर देते हैं।